बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें कैसे मिलेगा

buxarnews
3 Min Read

बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने वाले छात्रों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया है। इंटर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट inter22.biharboardonline.com अपने स्कूल हेड के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। बता दें की वेबसाइट पर 31 जनवरी 2022 तक की एडमिट कार्ड उपलब्ध रहेगा। जारी नोटिस के अनुसार, स्कूल हेड के हस्ताक्षर और मुहर लगने के बाद भी एडमिट कार्ड छात्रों को मिलेगा।

बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB )की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की सैद्धांतिक परीक्षा 1 फरवरी 2022 से लेकर 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी अपने विद्यालय प्रधान के पास जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं (Bihar Board Inter Exam 2022) 1 फरवरी से शुरू होगी और 14 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा दो शिफ्ट – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बीएसईबी एडमिट कार्ड 2022 को मुख्य दिन परीक्षा हॉल में ले जाना न भूलें। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं (Bihar Board Inter Exam 2022) 1 फरवरी से शुरू होगी और 14 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा दो शिफ्ट – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बीएसईबी एडमिट कार्ड 2022 को मुख्य दिन परीक्षा हॉल में ले जाना न भूलें। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

बिहार शिक्षामंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को यह साफ कर दिया था कि बिहार बोर्ड (Bihar Board) मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2022 पहले से तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी। स्कूल इन परीक्षाओं का आयोजन COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करेंगे। बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के जारी शेड्यूल में को बदलाव नहीं होगा। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है।

Share This Article
Leave a comment